Aarti

गायत्री माता आरती लिरिक्स।Gayatri Mata Aarti Lyrics

🕉 1 मिनट पढ़ें · 30 अक्टूबर 2023
Gayatri Mata Aarti Lyrics
Advertisement

इस ब्लॉग के माध्यम से आपके आपके लिए प्रस्तुत है gayatri mata aarti lyrics। गायत्री माता आरती लिरिक्स गाएं और उनकी भक्ति में डूब जाएं। 

             ॥ आरती ॥

जयति जय गायत्री माता,
जयति जय गायत्री माता ।
सत् मारग पर हमें चलाओ,
जो है सुखदाता ॥
॥ जयति जय गायत्री माता..॥

Advertisement

आदि शक्ति तुम अलख निरंजन जगपालक क‌र्त्री ।
दु:ख शोक, भय, क्लेश कलश दारिद्र दैन्य हत्री ॥
॥ जयति जय गायत्री माता..॥

ब्रह्म रूपिणी, प्रणात पालिन जगत धातृ अम्बे ।
भव भयहारी, जन-हितकारी, सुखदा जगदम्बे ॥
॥ जयति जय गायत्री माता..॥

भय हारिणी, भवतारिणी, अनघेअज आनन्द राशि ।
अविकारी, अखहरी, अविचलित, अमले, अविनाशी ॥
॥ जयति जय गायत्री माता..॥

कामधेनु सतचित आनन्द जय गंगा गीता ।
सविता की शाश्वती, शक्ति तुम सावित्री सीता ॥
॥ जयति जय गायत्री माता..॥

ऋग, यजु साम, अथर्व प्रणयनी, प्रणव महामहिमे ।
कुण्डलिनी सहस्त्र सुषुमन शोभा गुण गरिमे ॥
॥ जयति जय गायत्री माता..॥

स्वाहा, स्वधा, शची ब्रह्माणी राधा रुद्राणी ।
जय सतरूपा, वाणी, विद्या, कमला कल्याणी ॥
॥ जयति जय गायत्री माता..॥

जननी हम हैं दीन-हीन, दु:ख-दरिद्र के घेरे ।
यदपि कुटिल, कपटी कपूत तउ बालक हैं तेरे ॥
॥ जयति जय गायत्री माता..॥

स्नेहसनी करुणामय माता चरण शरण दीजै ।
विलख रहे हम शिशु सुत तेरे दया दृष्टि कीजै ॥
॥ जयति जय गायत्री माता..॥

काम, क्रोध, मद, लोभ, दम्भ, दुर्भाव द्वेष हरिये ।
शुद्ध बुद्धि निष्पाप हृदय मन को पवित्र करिये ॥
॥ जयति जय गायत्री माता..॥

जयति जय गायत्री माता,
जयति जय गायत्री माता ।
सत् मारग पर हमें चलाओ,
जो है सुखदाता ॥

इस gayatri mata aarti lyrics में माता की महिमा गाई गयी है। गायत्री माता आरती लिरिक्स के माध्यम से बताया गया है कि माता को अपने भक्त प्रिय हैं। gayatri mantra written in hindi में बताया गया है कि माता सभी दुखों को हर लेती हैं । इस gayatri mata aarti lyrics के माध्यम से भक्त माता से कहते हैं कि हे माता ! हम दीन-हीन लोग हैं, आप हमें अपने चरणों में स्थान दें।

Advertisement

आप इन्हें भी पसंद कर सकते हैं

अन्नपूर्णा स्तोत्रम् – Annapoorna Stotram
Aarti

अन्नपूर्णा स्तोत्रम् – Annapoorna Stotram

माता अन्नपूर्णा का परिचय और उनकी उत्पत्ति की कथा | Mata Annapurna Story in Hindi माता अन्नपूर्णा कौन हैं? माता अन्नपूर्णा हिंदू…

3 अप्रैल 2025 · 🕉 1 मिनट