Aarti

सूर्य देव की आरती लिरिक्स | Surya Dev Ki Aarti Lyrics

🕉 1 मिनट पढ़ें · 30 अक्टूबर 2023
Surya dev aarti lyrics
Advertisement

इस ब्लॉग में आपके समक्ष प्रस्तुत है Surya Dev Aarti Lyrics सूर्य देव आरती लिरिक्स गाएं और  प्रभु को सच्चे मन से याद करके उनकी भक्ति करें।

 ।।सूर्य देव आरती।।

ऊँ जय सूर्य भगवान,
जय हो दिनकर भगवान ।
जगत् के नेत्र स्वरूपा,
तुम हो त्रिगुण स्वरूपा ।
धरत सब ही तव ध्यान,
ऊँ जय सूर्य भगवान ॥
॥ ऊँ जय सूर्य भगवान..॥

Advertisement

सारथी अरूण हैं प्रभु तुम,
श्वेत कमलधारी ।
तुम चार भुजाधारी ॥
अश्व हैं सात तुम्हारे,
कोटी किरण पसारे ।
तुम हो देव महान ॥
॥ ऊँ जय सूर्य भगवान..॥

ऊषाकाल में जब तुम,
उदयाचल आते ।
सब तब दर्शन पाते ॥
फैलाते उजियारा,
जागता तब जग सारा ।
करे सब तब गुणगान ॥
॥ ऊँ जय सूर्य भगवान..॥

संध्या में भुवनेश्वर,
अस्ताचल जाते ।
गोधन तब घर आते॥
गोधुली बेला में,
हर घर हर आंगन में ।
हो तव महिमा गान ॥
॥ ऊँ जय सूर्य भगवान..॥

देव दनुज नर नारी,
ऋषि मुनिवर भजते ।
आदित्य हृदय जपते ॥
स्त्रोत ये मंगलकारी,
इसकी है रचना न्यारी ।
दे नव जीवनदान ॥
॥ ऊँ जय सूर्य भगवान..॥

तुम हो त्रिकाल रचियता,
तुम जग के आधार ।
महिमा तब अपरम्पार ॥
प्राणों का सिंचन करके,
भक्तों को अपने देते ।
बल बृद्धि और ज्ञान ॥
॥ ऊँ जय सूर्य भगवान..॥

भूचर जल चर खेचर,
सब के हो प्राण तुम्हीं ।
सब जीवों के प्राण तुम्हीं ॥
वेद पुराण बखाने,
धर्म सभी तुम्हें माने ।
तुम ही सर्व शक्तिमान ॥
॥ ऊँ जय सूर्य भगवान..॥

पूजन करती दिशाएं,
पूजे दश दिक्पाल ।
तुम भुवनों के प्रतिपाल ॥
ऋतुएं तुम्हारी दासी,
तुम शाश्वत अविनाशी ।
शुभकारी अंशुमान ॥
॥ ऊँ जय सूर्य भगवान..॥

ऊँ जय सूर्य भगवान,
जय हो दिनकर भगवान ।
जगत के नेत्र रूवरूपा,
तुम हो त्रिगुण स्वरूपा ॥
धरत सब ही तव ध्यान,
ऊँ जय सूर्य भगवान ॥

इस surya dev aarti lyrics “ऊँ जय सूर्य भगवान” में सूर्य भगवान की महिमा और महत्व का गुणगान किया गया है। सूर्य भगवान सबके जीवन के लिए महत्वपूर्ण हैं। इस surya dev ki aarti lyrics में बताया गया है कि सूर्य भगवान दिन के सृष्टा हैं और उनकी पूजा सबके लिए शुभकारी है। सूर्य देव की आरती लिरिक्स में बताया गया है कि सभी नर-नारी , ऋषि-मुनि सूर्य भगवान की पूजा करते हैं। सभी भक्त सूर्य भगवान आरती लिरिक्स के माध्यम से जगत कल्याण के लिए प्रार्थना करते हैं।

Advertisement

आप इन्हें भी पसंद कर सकते हैं

सन्तोषी माता आरती | Santoshi Mata Aarti Lyrics
Aarti

सन्तोषी माता आरती | Santoshi Mata Aarti Lyrics

इस ब्लॉग के माध्यम से आपके आपके लिए प्रस्तुत है Santoshi Mata Aarti Lyrics । संतोषी माता आरती लिरिक्स गाएं और उनकी भक्ति…

30 अक्टूबर 2023 · 🕉 1 मिनट