Aarti

सन्तोषी माता आरती | Santoshi Mata Aarti Lyrics

🕉 1 मिनट पढ़ें · 30 अक्टूबर 2023
santoshi mata aarti lyrics
Advertisement

इस ब्लॉग के माध्यम से आपके आपके लिए प्रस्तुत है Santoshi Mata Aarti Lyrics । संतोषी माता आरती लिरिक्स गाएं और उनकी भक्ति में डूब जाएं।

   ॥आरती॥

जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ।
अपने सेवक जन की,
सुख सम्पति दाता ॥

Advertisement

जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥

सुन्दर चीर सुनहरी,
मां धारण कीन्हो ।
हीरा पन्ना दमके,
तन श्रृंगार लीन्हो ॥

जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥

गेरू लाल छटा छबि,
बदन कमल सोहे ।
मंद हंसत करुणामयी,
त्रिभुवन जन मोहे ॥

जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥

स्वर्ण सिंहासन बैठी,
चंवर दुरे प्यारे ।
धूप, दीप, मधु, मेवा,
भोज धरे न्यारे ॥

जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥

गुड़ अरु चना परम प्रिय,
तामें संतोष कियो ।
संतोषी कहलाई,
भक्तन वैभव दियो ॥

जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥

शुक्रवार प्रिय मानत,
आज दिवस सोही ।
भक्त मंडली छाई,
कथा सुनत मोही ॥

जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥

मंदिर जग मग ज्योति,
मंगल ध्वनि छाई ।
विनय करें हम सेवक,
चरनन सिर नाई ॥

जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥

भक्ति भावमय पूजा,
अंगीकृत कीजै ।
जो मन बसे हमारे,
इच्छित फल दीजै ॥

जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥

दुखी दारिद्री रोगी,
संकट मुक्त किए ।
बहु धन धान्य भरे घर,
सुख सौभाग्य दिए ॥

जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥

ध्यान धरे जो तेरा,
वांछित फल पायो ।
पूजा कथा श्रवण कर,
घर आनन्द आयो ॥

जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥

चरण गहे की लज्जा,
रखियो जगदम्बे ।
संकट तू ही निवारे,
दयामयी अम्बे ॥

जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥

सन्तोषी माता की आरती,
जो कोई जन गावे ।
रिद्धि सिद्धि सुख सम्पति,
जी भर के पावे ॥

जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ।
अपने सेवक जन की,
सुख सम्पति दाता ॥

इस santoshi mata aarti lyrics में मां सन्तोषी की कृपा का गुणगान किया गया है। इस संतोषी माता आरती लिरिक्स में बताया गया है कि जो भक्त माता सन्तोषी की पूजा करते हैं, माता उन भक्तों को सुख और सम्पति प्रदान करती हैं। मां सन्तोषी का रूप सुंदर, चीर सुनहरी, और भवन को हीरा-पन्ना से सुसज्जित दिखाया गया है। इस santoshi mata ki aarti lyrics में माता सन्तोषी के चरणों में भक्तिभाव से सेवा करने का संदेश दिया गया है, और उनकी कृपा से भक्तों को सुख और सम्पति प्राप्त होती है। इस santoshi mata ji ki aarti lyrics के बोल भक्तों को माता सन्तोषी की पूजा और ध्यान करने के लिए प्रेरित करते हैं और माता को उन्हें आनंद, सुख, और समृद्धि का आशीर्वाद देने की प्रार्थना करते हैं।

Advertisement

आप इन्हें भी पसंद कर सकते हैं