श्री राम भजन लिरिक्स | Top 10 Shree Ram Bhajan Lyrics

Shree Ram Bhajan Lyrics - Bhakti Bhawana

इस blog में हिंदी में लिखे गए Top 10 Shree Ram Bhajan Lyrics, राम जी के इन भजन लिरिक्स के बोल और धुन आपके मन को भगवान के प्रति अधिक समर्पित करेंगे और आपके भक्ति मार्ग को प्रशस्त करेंगे। आप इन भजनों का आनंद लें और भगवान राम जी के प्रति अपनी भक्ति को गहरा करें।

Table of Contents

1. मेरो मन राम ही राम रटे रे भजन लिरिक्स | Mero Man Ram Hi Ram Rate Re Lyrics

मेरो मन राम ही राम रटे रे,
राम ही राम रटे रे,
मेरो मन राम ही राम रटे रे,
राम ही राम रटे रे ||

राम नाम जप लीजे प्राणी,
कोटिक पाप कटे रे,
राम नाम जप लीजे प्राणी,
कोटिक पाप कटे रे,
मेरो मन राम ही राम रटे रे,
राम ही राम रटे रे ||

जनम जनम के खत जो पुराने,
नाम ही लेत फटे रे,
जनम जनम के खत जो पुराने,
नाम ही लेत फटे रे,
मेरो मन राम ही राम रटे रे,
राम ही राम रटे रे ||

कनक कटोरी अमृत भरियो,
पीवत कौन नटे रे,
कनक कटोरी अमृत भरियो,
पीवत कौन नटे रे,
मेरो मन राम ही राम रटे रे,
राम ही राम रटे रे ||

मीरा कहे प्रभु हरिअविनाशी,
तन मन ता ही फटे रे,
मीरा कहे प्रभु हरिअविनाशी,
तन मन ता ही फटे रे,
मेरो मन राम ही राम रटे रे,
राम ही राम रटे रे ||

मेरो मन राम ही राम रटे रे,
राम ही राम रटे रे,
राम ही राम रटे रे || Ram Bhajan Lyrics 

इस राम भजन लिरिक्स में गायक मीराबाई की भक्ति और प्रेम का संदेश देता है। भगवान श्रीराम के नाम का जप करने से भक्तो के पाप कट जाते हैं और उनका मन शुद्ध होता है। यह भजन मीराबाई के भगवान के प्रति अद्भुत भक्ति और समर्पण का प्रतीक है, जिन्होंने अपने तन, मन, और जीवन को भगवान के लिए समर्पित किया। भगवान के नाम की महिमा को गुणगान करते हुए, मीराबाई भगवान के प्रति अपनी अद्वितीय प्रेम और भक्ति को व्यक्त करती हैं।

2. मगन है राम धुन में जो लिरिक्स | Magan Me Hai Ram Dhun Me Jo Lyrics Bhajan Lyrics

सभी देवों से इस संसार में,
एक देव प्यारा है,
वो दीनो हिनो और दुखियों का,
बस एक सहारा है,
जो पल में दूर कर देता है,
संकट नाम जपने से,
पवनसुत केसरी नंदन,
वो बजरंगी हमारा है,
वो बजरंगी हमारा है ॥

मगन है राम धुन में जो,
भगत उनका निराला है,
करे सब दूर संकट जो,
अंजनी माँ का लाला है,
मगन हैं राम धुन में जो,
भगत उनका निराला है ॥

मेरे हनुमान के जैसा,
नहीं कोई देव न्यारा है,
शरण में आ गया जो भी,
उसे हनुमत ने संभाला है,
मगन हैं राम धुन में जो,
भगत उनका निराला है ॥

सुने विनती सभी की जो भी इनको,
याद करता है,
हर एक संकट मेरे बजरंगी ने,
भक्तो का टाला है,
मगन हैं राम धुन में जो,
भगत उनका निराला है॥

झुकाकर शीश चरणों में,
सुनाया हाल जिसने भी,
भरे भंडार खुशियों से,
मेरा बजरंगी बाला है,
मगन हैं राम धुन में जो,
भगत उनका निराला है ॥

दीवानी राम की दुनिया,
राम जिनके दीवाने है,
मुसीबत से प्रभु श्री राम को,
पल में निकाला है,
मगन हैं राम धुन में जो,
भगत उनका निराला है ॥

नहीं विद्वान कोई है,
मेरे हनुमत सा दुनिया में,
जहाँ हनुमान है वहाँ ज्ञान का,
फैला उजाला है,
मगन हैं राम धुन में जो,
भगत उनका निराला है ॥

मगन हैं राम धुन में जो,
भगत उनका निराला है,
करे सब दूर संकट जो,
अंजनी माँ का लाला है,
मगन हैं राम धुन में जो,
भगत उनका निराला है ॥

https://www.youtube.com/watch?v=JPFxaIPxY0I 

इस श्री राम भजन लिरिक्स में हम हनुमान जी की महिमा गाते हैं, जो भगवान राम के प्रिय भक्त हैं। हनुमान जी का भक्ति और सेवा में लगाव उनके द्वारा संकटों को दूर करने का माध्यम बनता है। उनकी भक्ति और आदर्श जीवन से हमें साहस और शक्ति की प्राप्ति करने का मार्ग दिखाया गया है। इस Ram Bhajan Hindi Lyrics के माध्यम से हम हनुमान जी की महिमा को याद करते हैं और उनके आदर्शों का पालन करने का संकल्प लेते हैं।

3. दुनिया चले ना श्री राम के बिना लिरिक्स | Duniya Chalena Shreeram Ke Bina Lyrics

दुनिया चले ना श्री राम के बिना,
राम जी चले ना हनुमान के बिना ॥

सीता हरण की कहानी सुनो,
बनवारी मेरी जुबानी सुनो,
सीता मिले ना श्री राम के बिना,
पता चले ना हनुमान के बिना,
ये दुनिया चले ना श्री राम के बिना,
राम जी चले ना हनुमान के बिना ॥

लक्ष्मण का बचना मुश्किल था,
कौन बूटी लाने के काबिल था,
लक्षण बचे ना श्री राम के बिना,
बूटी मिले ना हनुमान के बिना,
दुनिया चलें ना श्री राम के बिना,
राम जी चले ना हनुमान के बिना ॥

जब से रामायण पढ़ ली है,
एक बात हमने समझ ली है,
रावण मरे नी श्री राम के बिना,
लंका जले ना हनुमान के बिना,
ये दुनिया चलें ना श्री राम के बिना,
राम जी चले ना हनुमान के बिना ॥

सिंहासन पे बैठे है श्री राम जी,
चरणों में बैठे हैं हनुमान जी,
मुक्ति मिले ना श्री राम के बिना,
भक्ति मिले ना हनुमान के बिना,
ये दुनिया चलें ना श्री राम के बिना,
राम जी चले ना हनुमान के बिना ॥

वेदों पुराणों ने कह डाला,
राम जी का साथी बजरंग बाला,
राम ना जियेंगे हनुमान के बिना,
हनुमान ना रहेंगे श्री राम के बिना,
ये दुनिया चलें ना श्री राम के बिना,
राम जी चले ना हनुमान के बिना ॥

https://youtu.be/4XyaEkHhSjA?si=wQ2XKPAiTc6Et5pF

इस Shree Ram Bhajan Lyrics के भजन ” दुनिया चले ना श्री राम के बिना ” में हम हनुमान जी की महिमा और महत्व को गुणगुणाते हैं। भगवान श्रीराम के बिना और हनुमान जी के बिना दुनिया का संचलन संभव नहीं है। हनुमान जी ने अपनी भक्ति और सेवा के माध्यम से सीता माता को रावण के अधिकार से मुक्ति दिलाई और लंका को जलाकर समाप्त किया। इस भजन के माध्यम से हम उनकी महिमा को याद करते हैं और उनका आदर करते हैं।

4. सजा दो घर को गुलशन सा अवध में राम आए हैं लिरिक्स | Saja Do Ghar Ko Gulshan Sa Awadh Me Ram Aaye Hai Lyrics 

सजा दो घर को गुलशन सा,
अवध में राम आए हैं,
अवध मे राम आए है,
मेरे सरकार आए हैं,
लगे कुटिया भी दुल्हन सी,
लगे कुटिया भी दुल्हन सी,
अवध मे राम आए हैं,
सजा दो घर को गुलशन सा,
अवध मे राम आएं हैं ॥

पखारों इनके चरणों को,
बहा कर प्रेम की गंगा,
बहा कर प्रेम की गंगा,
बिछा दो अपनी पलकों को,
अवध मे राम आए हैं,
सजा दो घर को गुलशन सा
अवध मे राम आए हैं ॥

तेरी आहट से है वाकिफ़,
नहीं चेहरे की है दरकार,
बिना देखेँ ही कह देंगे,
लो आ गए है मेरे सरकार,
लो आ गए है मेरे सरकार,
दुआओं का हुआ है असर,
दुआओं का हुआ है असर,
अवध मे राम आए हैं,
सजा दो घर को गुलशन सा,
अवध मे राम आए हैं ॥

सजा दो घर को गुलशन सा,
अवध में राम आए हैं,
अवध मे राम आए है,
मेरे सरकार आए हैं,
लगे कुटिया भी दुल्हन सी,
अवध मे राम आए हैं,
सजा दो घर को गुलशन सा,
अवध मे राम आएं हैं ॥

इस श्री राम भजन लिरिक्स में गाया गया है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के आगमन के बाद घर-घर में हर्ष और उत्सव हो रहा है। लोग अपने घरों को गुलशन जैसा सजा रहे हैं और सजीव गुलशन की तरह आनंदित हो रहे हैं। भगवान श्रीराम के आगमन से सभी के जीवन में खुशियाँ आई हैं और उनके दर्शन से सबके दुःख दूर हुए हैं। इस भजन में राम और हनुमान के महत्व को दर्शाया गया है और उनके आगमन से सबका जीवन सुखमय हो गया है।

5. पार ना लगोगे श्री राम के बिना राम ना मिलेगे हनुमान के बिना लिरिक्स | Paar Na Lagoge Shree Ram Ke Bina Ram Naa Milege Hanuman Ke Bina Lyrics 

पार न लगोगे श्रीराम के बिना,
राम न मिलेगे हनुमान के बिना ।

राम न मिलेगे हनुमान के बिना,
श्रीराम न मिलेंगे हनुमान के बिना ॥

वेदों ने पुराणो ने कह डाला,
राम जी का साथी बजरंगबाला ।

जीए हनुमान नहीं राम के बिना,
राम भी रहे न हनुमान के बिना ॥

पार न लगोगे श्रीराम के बिना,
राम न मिलेगे हनुमान के बिना ।

राम न मिलेगे हनुमान के बिना,
श्रीराम न मिलेंगे हनुमान के बिना ॥

जग के जो पालनहारे है,
उन्हे हनुमान बड़े प्यारे है ।

कर लो सिफ़ारिश दाम के बिना,
रस्ता न मिलेगा हनुमान के बिना ॥

पार न लगोगे श्रीराम के बिना,
राम न मिलेगे हनुमान के बिना ।

राम न मिलेगे हनुमान के बिना,
श्रीराम न मिलेंगे हनुमान के बिना ॥

जिनका भरोसा वीर हनुमान,
उनका बिगड़ता नही कोई काम ।

लक्खा कहे सुनो हनुमान के बिना,
कुछ न मिलेगा गुणगान के बिना ॥

पार न लगोगे श्रीराम के बिना,
राम न मिलेगे हनुमान के बिना ।

राम न मिलेगे हनुमान के बिना,
श्रीराम न मिलेंगे हनुमान के बिना ॥

इस Shree Ram Bhajan Lyrics में हनुमान जी के महत्व को गाया गया है और यह कहा गया है कि भगवान हनुमान जी के बिना भगवान श्रीराम को पाया नहीं जा सकता। हनुमान जी को उनके भक्तों के लिए सच्चा साथी और संरक्षक माना जाता है, और इस भजन में उनकी महिमा और महत्व को महसूस किया जा सकता है। इस भजन लिरिक्स में श्री राम जी की पूजा और भक्ति का महत्व बताया गया है और यह समझाया गया है कि हनुमान जी के साथ रहने से ही सभी संकटों को पार किया जा सकता है और श्री राम जी की शरण में जाया जा सकता है।

6. मुझे चढ़ गया भगवा रंग लिरिक्स | Mujhe Chad Gaya Bhagwa Rang  Lyrics 

ये भगवा रंग, रंग रंग,
जिसे देख जमाना हो गया दंग,
जिसे ओढ़ के नाचे रे बजरंग,
मुझे चढ़ गया भगवा रंग रंग,
मुझे चढ़ गया भगवा रंग रंग ॥

ये भगवा रंग है ऋषि मुनि,
और संतो का,
हिन्द के वीर बलियो का,
और महंतो का,
मुझें चढ़ गया भगवा रँग रंग,
मुझें चढ़ गया भगवा रंग रंग ॥

ये रंग रंग लिया माँ भारती के,
वीर लालो ने,
नही घुल सकता है ता जिंदगी,
नदियों ना तालों में,
मुझें चढ़ गया भगवा रँग रंग,
मुझें चढ़ गया भगवा रंग रंग ॥

ये वो रंग है जो जनक लली के,
मस्तक से आया है,
जिसे अंजना के लल्ला ने,
चोले में लगाया है,
मुझें चढ़ गया भगवा रँग रंग,
मुझें चढ़ गया भगवा रंग रंग ॥

ये वो रंग है जो श्री राम जी के,
मन को भाया है,
अवध को छोड़ते समय प्रभु ने,
तन रंगाया है,
मुझें चढ़ गया भगवा रँग रंग,
मुझें चढ़ गया भगवा रंग रंग ॥

सुनो जी पार्थ को भारत भूमि में,
यह रंग चढ़ गया,
न्याय और नित के पीछे वो,
अपनो से लड़ गया,
मुझें चढ़ गया भगवा रँग रंग,
मुझें चढ़ गया भगवा रंग रंग ॥

ये भगवा रंग, रंग रंग,
जिसे देख जमाना हो गया दंग,
जिसे ओढ़ के नाचे रे बजरंग,
मुझें चढ़ गया भगवा रंग रंग,
मुझें चढ़ गया भगवा रंग रंग ॥

इस Shree Ram Bhajan Lyrics में भगवा रंग का महत्व और उसका मान्यता में स्थान बताया गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि भारतीय समाज के वीरों और संतों ने भगवा रंग को अपनी शक्ति, भक्ति, और समर्पण का प्रतीक माना है। भगवा रंग भारतीय संस्कृति और धर्म का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इस भजन के माध्यम से इसका व्याख्यान किया गया है।

7. तू ही दाता विश्व विधता लिरिक्स | Tu Hi Data Vishwa Vidhata Lyrics

हे राम, हे राम,
जग में साचो तेरो नाम |

हे राम, हे राम,
हे राम, हे राम ||

तू ही माता, तू ही पिता है,
तू ही माता, तू ही पिता है |

तू ही तो है, राधा का श्याम,
हे राम, हे राम, हे राम, हे राम ||

हे राम, हे राम,
जग में साचो तेरो नाम |

हे राम, हे राम,
हे राम, हे राम ||

तू अंतर्यामी, सबका स्वामी,
तू अंतर्यामी, सबका स्वामी |

तेरे चरणों में, चारो धाम,
हे राम, हे राम, हे राम, हे राम ||

हे राम, हे राम,
जग में साचो तेरो नाम |

हे राम, हे राम,
हे राम, हे राम ||

तू ही बिगाड़े, तू ही सवारे,
तू ही बिगाड़े, तू ही सवारे |

इस जग के, सारे काम,
हे राम, हे राम, हे राम, हे राम ||

हे राम, हे राम,
जग में साचो तेरो नाम |

हे राम, हे राम,
हे राम, हे राम ||

तू ही जगदाता, विश्वविधता.
तू ही जगदाता, विश्वविधता |

तू ही सुबह, तू ही शाम,
हे राम, हे राम, हे राम, हे राम ||

हे राम, हे राम,
जग में साचो तेरो नाम |

हे राम, हे राम,
हे राम, हे राम ||

इस Ram Bhajan Hindi Lyrics “हे राम, हे राम” में भगवान राम की महिमा और महत्व का गुणगान किया गया है। इस भजन में भगवान राम को जगदाता, सबका स्वामी, और परमात्मा के रूप में प्रस्तुत किया गया है। यह भजन उनके नाम की महिमा को गाने का एक उत्तम तरीका है और भक्तिभावना को प्रस्तुत करता है। इसके माध्यम से भक्त अपनी भक्ति और प्रेम के साथ भगवान राम की पूजा करते हैं।

8. कभी राम बनके कभी श्याम बनके लिरिक्स | Kabhi Ram Banke Kabhi Shyam Banke Lyrics

कभी राम बनके कभी श्याम बनके,
चले आना प्रभुजी चले आना ||

तुम राम रूप में आना,
तुम राम रूप में आना |

सीता साथ लेके, धनुष हाथ लेके,
चले आना प्रभुजी चले आना |

कभी राम बनके कभी श्याम बनके,
चले आना प्रभुजी चले आना ||

तुम श्याम रूप में आना,
तुम श्याम रूप में आना |

राधा साथ लेके, मुरली हाथ लेके,
चले आना प्रभुजी चले आना |

कभी राम बनके कभी श्याम बनके,
चले आना प्रभुजी चले आना ||

तुम शिव के रूप में आना,
तुम शिव के रूप में आना |

गौरा साथ लेके, डमरू हाथ लेके,
चले आना प्रभुजी चले आना |

कभी राम बनके कभी श्याम बनके,
चले आना प्रभुजी चले आना ||

तुम विष्णु रूप में आना,
तुम विष्णु रूप में आना |

लक्ष्मी साथ लेके, चक्र हाथ लेके,
चले आना प्रभुजी चले आना |

कभी राम बनके कभी श्याम बनके,
चले आना प्रभुजी चले आना ||

तुम गणपति रूप में आना,
तुम गणपति रूप में आना |

रीधी साथ लेके, सीधी साथ लेके,
चले आना प्रभुजी चले आना |

कभी राम बनके कभी श्याम बनके,
चले आना प्रभुजी चले आना || 

यह Ram Bhajan Lyrics “कभी राम बनके कभी श्याम बनके” एक प्रार्थना और आराधना का रूप रखता है, जिसमें भक्त भगवान को विभिन्न रूपों में आने की प्रार्थना करते हैं। इस भजन में उल्लिखित विभिन्न देवताओं के रूपों में भगवान के आगमन की अपेक्षा की जाती है, जैसे कि राम, श्याम, शिव, विष्णु, और गणपति। भगवान के हर रूप में भक्त के लिए अलग धर्मिक महत्व होता है और इस भजन में यह प्रकट किया गया है कि उन्हें किसी भी रूप में प्राप्त किया जा सकता है।

9. श्री राम जानकी बैठे है मेरे सीने में लिरिक्स | Shree Ram Janki Baithe Hai Mere Seene Mein Lyrics

दोहा:-

ना चलाओ बाण, व्यंग के ऐ विभिषण
ताना ना सह पाऊं, क्यूँ तोड़ी है यह माला

तुझे ए लंकापति बतलाऊं
मुझमें भी है तुझमें भी है

सब में है समझाऊँ
ऐ लंकापति विभीषण, ले देख
मैं तुझको आज दिखाऊं

स्थाई:-

देखलो मेरे दिल के नगीने में
श्री राम जानकी बैठे है मेरे सीने में
श्री राम जानकी बैठे है मेरे सीने में

अंतरा:-

मुझको कीर्ति न वैभव न यश चाहिए
राम के नाम का मुझको रस चाहिए

सुख मिले ऐसे अमृत को पिने में
श्री राम जानकी बैठे है मेरे सीने में
श्री राम जानकी बैठे है मेरे सीने में

दोहा :-

अनमोल कोई भी चीज
मेरे काम की नहीं
दिखती अगर उसमे छवि
सिया राम की नहीं

राम रसिया हु मैं, राम सुमरन करूँ
सिया राम का सदा ही मैं चिंतन करूँ

सच्चा आनंद है, ऐसे जीने में
श्री राम जानकी बैठे है मेरे सीने में
श्री राम जानकी बैठे है मेरे सीने में

फाड़ सीना है सब को ये दिखला दिया
भक्ति में मस्ती है बेधड़क देखला दिया

कोई मस्ती ना सागर मीने में
श्री राम जानकी बैठे है मेरे सीने में
श्री राम जानकी बैठे है मेरे सीने में

देखलो मेरे दिल के नगीने में
श्री राम जानकी बैठे है मेरे सीने में
श्री राम जानकी बैठे है मेरे सीने में ||

Shree Ram Bhajan Lyrics के द्वारा भक्ति और प्रेम के माध्यम से भगवान के साथ एक अद्वितीय संबंध को दर्शाया जा रहा है और यह भक्तों को भगवान की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता है। इसके साथ ही, भक्ति के माध्यम से जीवन का आनंद और मानवता की मूलभूत भावनाएं भी प्रकट की गयी हैं।

10. रघुपति राघव राजा राम लिरिक्स | Raghupati Raghav Raja Ram Lyrics

रघुपति राघव राजा राम
पतित पावन सीता राम

सीता राम सीता राम
भज प्यारे तू सीता राम

रघुपति राघव राजा राम
पतित पावन सीता राम

ईश्वर अल्लाह तेरो नाम
सबको सन्मति दे भगवान

रघुपति राघव राजा राम
पतित पावन सीता राम

रघुपति राघव राजा राम
पतित पावन सीता राम

जय रघुनंदन जय सियाराम
जानकी वल्लभ सीताराम

रघुपति राघव राजा राम
पतित पावन सीता राम

कौशल्या के प्यारे राम
दशरथ राज दुलारे राम

रघुपति राघव राजा राम
पतित पावन सीता राम

लखन भरत के प्यारे राम
हनुमत के हो सहारे राम

रघुपति राघव राजा राम
पतित पावन सीता राम

रघुपति राघव राजा राम
पतित पावन सीता राम

रात को निंदिया दिन तो काम
कभी भजोगे प्रभु का नाम

करते रहिये अपने काम
लेते रहिये हरि का नाम

रघुपति राघव राजा राम
पतित पावन सीता राम

रघुपति राघव राजा राम
पतित पावन सीता राम ||

Shree Ram Bhajan Lyrics में भगवान राम की महिमा को गाया गया है और भक्ति और प्रेम के माध्यम से भगवान की स्तुति की गयी है। इस भजन में भगवान राम, माता सीता, हनुमान, और अन्य महत्वपूर्ण चरित्रों के महत्वपूर्ण गुणगान किए गए हैं। यह भजन भगवान राम की शक्ति, दया, और प्रेम की महत्वपूर्ण भावनाओं को उजागर करता है और भक्तों को उनके आदर्शों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह भजन भगवान की उपासना करने और उनके प्रेम में रमने की महत्वपूर्ण भावनाओं को स्पष्ट करता है और भक्तों को धार्मिकता और सद्गुणों के माध्यम से जीवन को महत्वपूर्ण बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *