Bhajan Lyrics

मीठे रस से भरीयो री राधा रानी लागे भजन लिरिक्स (Meethe Ras Se Bhariyo Re Radha Rani Laage  Lyrics in Hindi)

🕉 1 मिनट पढ़ें · 18 अगस्त 2025
राधा तू बड़भागिनी
Advertisement

राधा तू बड़भागिनी – भजन 

राधा तू बड़भागिनी,

और कौन तपस्या किन,

Advertisement

तीन लोक के स्वामी है,

राधा सब तेरे आधीन !

 

मीठे रस से भरीयो री,

राधा रानी लागे,

महारानी लागे,

मने कारो कारो,

जमुना जी रो पानी लागे !!

 

यमुना मैया कारी कारी,

राधा गोरी गोरी,

वृन्दावन में धूम मचावे,

बरसाने की छोरी,

ब्रजधाम राधा जु की,

रजधानी लागे,

महारानी लागे,

मने कारो कारो,

जमुना जी रो पानी लागे !!

 

ना भावे अब माखन मिसरी,

और ना कोई मिठाई,

जीबड़या ने भावे अब तो,

राधा नाम मलाई,

वृषभानु की लली तो,

गुड़धानी लागे,

गुड़धानी लागे,

मने कारो कारो,

जमुना जी रो पानी लागे

 

कान्हा नित मुरली मे टेरे,

सुमरे बारम्बार,

कोटिन रूप धरे मनमोहन,

कोई ना पावे पार,

राधा रूप की अनोखी,

पटरानी लागे,

महारानी लागे,

मने कारो कारो,

जमुना जी रो पानी लागे !!

 

राधा राधा नाम रटत है,

जो नर आठों याम,

उनकी बाधा दूर करत है,

राधा राधा नाम,

राधा नाम मे सफल,

जिंदगानी लागे,

जिंदगानी लागे,

मने कारो कारो,

जमुना जी रो पानी लागे !!

 

मीठे रस से भरयो री,

राधा रानी लागे,

महारानी लागे,

मने कारो कारो,

जमुना जी रो पानी लागे !!

“राधा तू बड़भागिनी” भजन भावार्थ

यह भजन “राधा तू बड़भागिनी” राधा रानी की महिमा और उनके अद्भुत सौभाग्य का वर्णन करता है। इसमें बताया गया है कि तीनों लोकों के स्वामी श्रीकृष्ण स्वयं राधा के अधीन रहते हैं। भजन राधा के रूप, भक्ति और उनकी दिव्य सत्ता को उजागर करता है। यमुना का काला जल और राधा की गोरी छवि एक अद्भुत विरोधाभास प्रस्तुत करते हैं, जिससे राधा की सुंदरता और भी निखर जाती है।

भजन में यह भी कहा गया है कि अब भक्तों को माखन-मिश्री या मिठाइयों से अधिक राधा नाम का स्वाद भाता है। राधा का नाम जीवन की हर बाधा दूर करता है और साधना को सफल बनाता है। राधा-नाम जपने से जीवन में सुख-शांति और भक्ति की मधुर धारा प्रवाहित होती है। यह भजन केवल स्तुति नहीं बल्कि राधा प्रेम का अनुपम रस है, जो भक्ति, श्रद्धा और समर्पण की गहराई को प्रकट करता है।

अन्य प्रसिद्ध “राधा तू बड़भागिनी”- भजन वीडियो

Advertisement

आप इन्हें भी पसंद कर सकते हैं

तेरी माया का न, पाया कोई पार, कि लीला तेरी, तूँ ही जाने भजन लिरिक्स (Teri Maya Ka Na Paya Koi paar ki Leela Teri Tu Hi Jaane Lyrics in Hindi)
Bhajan Lyrics

तेरी माया का न, पाया कोई पार, कि लीला तेरी, तूँ ही जाने भजन लिरिक्स (Teri Maya Ka Na Paya Koi paar ki Leela Teri Tu Hi Jaane Lyrics in Hindi)

तेरी माया का न, पाया कोई पार, कि लीला तेरी, तूँ ही जाने – भजन  ज्योति पुंज एक, गगन से,  चला, धरा…

14 अगस्त 2025 · 🕉 1 मिनट
श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारी भजन लिरिक्स (Shri Krishna Govind Hare Murari Bhajan Lyrics in Hindi)
Bhajan Lyrics

श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारी भजन लिरिक्स (Shri Krishna Govind Hare Murari Bhajan Lyrics in Hindi)

“श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा” – भजन  सच्चिदानंद रूपाय विश्वोत्पत्यादिहेतवे, तापत्रय विनाशाय श्री कृष्णाय वयं नम: ॥   श्री…

16 अगस्त 2025 · 🕉 1 मिनट